
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । नगर निगम के स्पीकर द्वारा तीन बिंदुओं पर प्रस्ताव लाए गए जो धरातल से कोसो दूर दिखाई दे रहे हैं प्रस्ताव क्रमांक एक में वन नेशन वन इलेक्शन की बात कही गई है जबकि यह प्रस्ताव बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी द्वारा बनाए गए संविधान के विपरीत है और ऐसे प्रस्ताव को नगर निगम में पारित करना हास्यास्पद से अधिक कुछ नहीं है क्योंकि नगर निगम स्थानीय सरकार होती है जो शहरी प्रशासन और विकास का प्रबंध करती है दूसरा प्रस्ताव जो वर्तमान में सिर्फ जनता को गुमराह करने की एक मुहिम जो भारतीय जनता पार्टी ने चला रखी है आत्मनिर्भर भारत सही मायने में आत्मनिर्भर भारत तो तब होता जब भारतीय जनता पार्टी के मंत्री भारतीय जनता पार्टी के निगम अध्यक्ष विधायक सांसद भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी छोड़कर के आत्मनिर्भर होते भ्रष्टाचार को कमाई का साधन न बनाकर अपनी निजी कमाई पर आत्मनिर्भर बनते तो ज्यादा अच्छा होता आत्मनिर्भर पर प्रस्ताव लाने वाले पहले स्वयं आत्मनिर्भर बने जैसे कि विधायक सिंगरौली नगर निगम क्षेत्र में स्वयं का मकान होने के बावजूद भी नगर निगम के बंगले पर निर्भर हैं विधायक को आत्मनिर्भर बनना चाहिए और नगर निगम का बंगला खाली कर आत्मनिर्भर का परिचय दें इसी तरह उनके सांसद के द्वारा पीडब्ल्यूडी का रेस्ट हाउस कार्यालय बना लिया गया है मंत्री ने भी एक सरकारी बंगले को कब्जा किया है यह भारतीय जनता पार्टी के नेता सिर्फ जनता को लुभाने के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन स्वयं के जीवन में सही मायने में चरित्रार्थ नहीं करते तीसरा प्रस्ताव जीएसटी का था जिससे नगर निगम का कोई लेना देना नहीं था भाजपा के पार्षद व निगम अध्यक्ष सिर्फ अपने पार्टी अध्यक्ष और अपने पार्टी के एजेंट को प्रचारित प्रसारित करने के लिए इस तरह के प्रस्ताव लाकर सही मुद्दों से जनता को भड़काने का कार्य कर रहे हैं जीएसटी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लाई गई और यह सरकार कई बार जीएसटी के नियमों को तोड़ मडोडकर प्रस्तुत करती रही और जनता को जीएसटी के नकली फायदे गिनवाती रही जबकि जीएसटी से जनता की जेब पर बड़े पैमाने पर भार पड़ा महंगाई बढी है घटी नहीं है।
निगम अध्यक्ष को सिंगरौली जिले के विकास पर प्रस्ताव लाना चाहिए ना की पार्टी के एजेंट पर सिंगरौली जिले को सही मायने में यदि आत्मनिर्भर बनाना है तो डीएमएफ का इस्तेमाल सिंगरौली के विकास में हो तब सिंगरौली आत्मनिर्भर बनेगा माजन मोड़ से नवजीवन बिहार तक की सड़के टूटी है मेडिकल कॉलेज तक जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त है एक भी बाईपास का निर्माण अभी तक नहीं हुआ जैसे कई अन्य मुद्दे हैं इन पर प्रस्ताव लाने की आवश्यकता है और क्षेत्र के विकास की जरूरत है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेता जनता को सही मुद्दों से और विकास से भटकने का कार्य कर रहे हैं।



