साहेबगंज

जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास

Zip President Monica Kisku laid the foundation stone of the PCC road.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज बरहेट रविवार को डीएमएफटी योजनांतर्गत पीसीसी सड़क का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नाड मरांडी, प्रखंड सचिव मुजीबुर रहमान ने विधिवत नारियल फोड़कर सड़क कार्य का शिलान्यास किया। प्रखंड क्षेत्र सिमलढाब के बागवान टोला गोवर्धन मिस्त्री के घर से दग्गु के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने उपायुक्त साहेबगंज को पत्राचार किया था, जिस पर उपायुक्त साहेबगंज ने लगभग 21 लाख रुपए की लागत से यह सड़क निर्माण हेतु स्वीकृति दी थी। जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने विधानसभा क्षेत्र बरहेट सहित पूरे झारखण्ड के सर्वांगीण विकास को लेकर हमेशा तत्पर हैं। इस सड़क के बन जाने से बागवान टोला के ग्रामीणों को आने जाने में सहुलियत होगी। क्षेत्र के लोगों ने जिप अध्यक्ष के साथ स्थानीय विधायक सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा का भी आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। मौके पर सुनिराम हांसदा,एजाज अंसारी,लुखिराम हेंब्रम,कनीय अभियंता अब्दुल गफ्फार,अब्दुल हमीद,फागू साह,गंगा साह,जियाउर अंसारी, इफ्तेखार आलम,परवेज आलम,समदा सोरेन,बाबुधन टुडू,अली मोहम्मद अंसारी, सुनील कापरी,लड्डू भगत सहित अन्य मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button