झारखंड

झारखण्ड को जल्द मिल सकता है नया डीजीपी, चर्चा में तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम

Jharkhand may soon get a new DGP, with names of three senior IPS officers in the news.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड की प्रभारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने जा रही हैं। सरकार की ओर से उन्हें सेवा विस्तार देने की कोई योजना नहीं है। ऐसे में राज्य में नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर सरकारी स्तर पर मंथन तेज हो गया है। सूत्रों के अनुसार, इस बार डीजीपी पद के लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों—अनिल पालटा, प्रशांत सिंह और एम.एस. भाटिया—के नाम चर्चा में हैं। जनवरी 2025 में राज्य सरकार ने डीजीपी चयन के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है, जो योग्य अधिकारियों के नाम की अनुशंसा करेगी। उल्लेखनीय है कि इसी समिति की सिफारिश पर पूर्व में अनुराग गुप्ता को डीजीपी नियुक्त किया गया था। यह झारखंड में पहली बार हुआ था जब यूपीएससी की प्रक्रिया के बजाय राज्य सरकार की गठित समिति द्वारा डीजीपी का चयन किया गया। हालांकि, यदि तय समय सीमा के भीतर नए डीजीपी की नियुक्ति नहीं हो पाती है, तो नियमित नियुक्ति होने तक किसी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को प्रभारी डीजीपी का जिम्मा सौंपा जा सकता है। फिलहाल तदाशा मिश्रा डीजीपी के प्रभार में हैं और उनका कार्यकाल 31 दिसंबर तक रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button