गाजियाबाद

सरकारी भूमि पर कब्ज़ा, प्रशासन की अनदेखी पर भारतीय किसान संघ ने जताई नाराज़गी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी (गाजियाबाद): भारतीय किसान संघ की प्रदेश मंत्री संगीता ठाकुर ने उपजिलाधिकारी लोनी को एक शिकायत पत्र सौंपकर बताया कि ग्राम पंचायत घरोंटी खुर्द की खसरा संख्या 80/3/2 की जमीन, जो सरकारी बंजर भूमि के रूप में दर्ज है, पर भूमाफियाओं ने कब्ज़ा कर अवैध रूप से बिक्री कर दी है।
संगीता ठाकुर का कहना है कि सरकारी भूमि की खरीद-फरोख्त के बाद वहां अवैध निर्माण भी किया जा चुका है, जबकि इसी जमीन पर स्वयं उपजिलाधिकारी द्वारा चेतावनी बोर्ड लगाया गया था, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा था कि यह सरकारी बंजर भूमि है, और इसकी खरीद-फरोख्त पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह सवाल उठाया कि जब इस भूमि पर गैरकानूनी निर्माण कार्य चल रहा था, तो राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन मौन क्यों रहे?
वहीं, सेक्युलर इंकलाब पार्टी के प्रमोद गोस्वामी ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि न केवल भूमाफियाओं और अवैध बिक्री करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाए, बल्कि इस प्रकरण में लापरवाह अधिकारियों पर भी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी दंडित नहीं किए जाते, तब तक भूमाफिया ऐसे कृत्य दोहराने से नहीं चूकेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button