गाजियाबाद

देशभर में रह रहे बिहारवासियों को मिले ई-वोटिंग की सुविधा : मौलाना जावेद

निर्वाचन आयोग को सौंपा गया ज्ञापन, दूरस्थ मतदान प्रणाली लागू करने की माँग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
नई दिल्ली। बिहारवासी संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज भारत निर्वाचन आयोग, अशोक रोड स्थित मुख्यालय पहुंचकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त को अपना ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिहार राज्य से बाहर रह रहे मतदाताओं के लिए ई-वोटिंग (दूरस्थ मतदान) की सुविधा जल्द लागू करने की माँग की गई।
प्रतिनिधिमंडल में मौलाना अब्दुल सुभान क़ासमी, संगठन अध्यक्ष क़ारी असजद ज़ुबैर क़ासमी, मौलाना मोहम्मद जावेद सिद्दीकी क़ासमी, महासचिव क़ाफ़ अशरफ़ और मुफ़्ती कलीम क़ासमी शामिल रहे
“रोज़गार और शिक्षा के चलते दूर रह रहे लोग वंचित न रहें”
प्रतिनिधियों ने बताया कि आगामी 6 और 11 नवम्बर 2025 को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य से बाहर रह रहे लाखों बिहारवासी को अपने गृह क्षेत्र में जाकर मतदान करने में असमर्थ हैं।
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में बिहारवासी देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में रोज़गार, शिक्षा, व्यवसाय और इलाज के सिलसिले में बसे हुए हैं। ऐसे में ई-वोटिंग प्रणाली उन्हें अपने वर्तमान स्थान से ही लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने का अवसर दे सकती
“निर्वाचन आयोग पहले ही कर चुका है पहल”
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि निर्वाचन आयोग स्वयं समय-समय पर ई-वोटिंग की दिशा में पहल करने की बात करता रहा है। अब जबकि इस तकनीक के प्रायोगिक परीक्षण सफल हो चुके हैं, तो बिहार जैसे राज्य में आगामी चुनावों में इसे व्यापक स्तर पर लागू किया जाना चाहिए, ताकि हर योग्य मतदाता कहीं से भी मतदान कर सके।
“राजनीतिक दल भी करें जनहित की इस मांग का समर्थन”
संगठन ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे इस जनहितकारी पहल का समर्थन करें और देशभर में फैले बिहारवासियों को लोकतंत्र की प्रक्रिया में जोड़ने हेतु एकजुट प्रयास करें।
मौलाना जावेद सिद्दीकी ने कहा कि,
> “लोकतंत्र की सच्ची ताकत तभी बढ़ेगी जब हर नागरिक को मतदान का समान अवसर मिले — दूरी इसके आड़े नहीं आनी चाहिए।”
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button