अमरोहा
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा। जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मासिक निरीक्षण के तहत ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया और डबल लॉक एवं सीसीटीवी कैमरों की स्थिति को देखा। निरीक्षण के दौरान सील्ड गोदाम सुव्यस्थित पाये गये।बता दें कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में निर्वाचन की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के तहत ईवीएम एवं वीवीपेट के रखाव के दृष्टिगत वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया जाना आवश्यक होता है। उसी के दृष्टिगत जिला अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया।इस अवसर पर निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।


