पाकुड़

परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चे को किया पुरस्कृत

Rewarded the child who performed well in the exam

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। मुख्यालय के हरिन् डांगा मंसूरी टोला स्थित बापू पुस्तकालय मै मकताब दिण्यात का वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह मै मुख्य अतिथि के रूप मै मौलाना ख़अलीलूल रहमना ने शिरकत की वही मजलिस का आगाज हाफ़िज़ इरशाद ने क़ुरान पाठ से किया समारोह का उद्देश्य बयान करते हुए मौलाना रहमान ने कहा की मकताब दिनियत बच्चों मे इल्म की रोशनी हासिल करने का जरिया है उन्होंने कहा की इस्लाम मे इल्म का हासिल करना अनिवार्य है बगैर शिक्षा के इंसान और जानवर मे कोई फरक नहीं रह जाता अगर अपने मजहब को समझना है तो शिक्षा का हसील करना जरुरी हैं मकताब दिनियत इसी मकसद के लिए बनाया गया है ताकि बच्चे मकताब मे आ कर दीन हदीस की शिक्षा हासिल करे। दिनियत एक ऐसी किताब है जो बच्चे को मुकम्मल इंसान बनाती है ताकि बच्चे दीन हदीस की रोशनी मे ज़िन्दगी गुजारें तब जाकर दुनिया और आँखेरात मे कामयाबी मिलेंगी उन्होंने लोगो से अपील की अपने बच्चों को मकताब दीनियत मे भेजे वही समारोह मे मौलाना कुदुश साहब हाफ़िज़ और हाफ़िज़ मुमताज़र साहब ने समारोह का ख़िताब करते हुए लोगो से अपील की अपने बच्चो को दीन के साथ दुनिया की तालीम दे। मंच का संचालन मकताब के शिक्षक हाफ़िज़ सज्जाद ने की मकताब की परीक्षा मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को इनाम से नवाज़ा गया और उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की गई मोके पर इरशाद नाज़, आलमगीर अंसारी, ईमरान , शाहजहां, हाजी रशीद, अख्तर हुसैन समेत दर्जन लोग मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button