गाजियाबाद

संविदा कर्मियों की एकता रंग लाई

वेतन भुगतान के आश्वासन पर समाप्त हुआ कार्यबहिष्कार

कंपनी ने तीन से सात नवंबर के बीच वेतन जारी करने का दिया लिखित भरोसा 

 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

लोनी। लोनी विद्युत विभाग में कार्यरत संविदा लाइनमैन, पेट्रोलमैन और एस.एस.ओ. ने कई माह से वेतन भुगतान में हो रही देरी के विरोध में मंगलवार को बिजली घर रुपनगर प्रथम पर प्रदर्शन किया था। कर्मचारियों ने अपने न्यायसंगत अधिकारों और परिश्रम के उचित मूल्य की मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन के बाद अनुबंधित कंपनी मैहर इंटरप्राइजेज के एडमिन इंचार्ज हरीश अधिकारी ने संविदा कर्मियों को लिखित रूप में आश्वासन दिया कि विभाग से राशि प्राप्त होते ही तीन से सात नवंबर के बीच सभी कर्मचारियों के वेतन का पूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि फेसियल अटेंडेंस एप और लोकेशन वैरिफिकेशन से संबंधित तकनीकी कारणों से जिन कर्मचारियों का भुगतान रुका था, उनका वेतन भी शीघ्र जारी किया जाएगा।

कंपनी प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन कर्मचारियों को लेकर कुछ प्रशासनिक गतिरोध बना हुआ है, यदि वे छह माह से अधिक अवधि तक सेवा में रहे हैं और उन्हें पूर्व में वेतन प्राप्त हुआ है, तो उनकी भी न्यायोचित जांच कर वेतन संबंधी निर्णय शीघ्र लिया जाएगा।

कर्मचारी प्रतिनिधियों द्वारा लिखित आश्वासन प्राप्त होने के बाद सभी संविदा कर्मियों ने कार्यबहिष्कार समाप्त कर पुनः कार्यभार संभाल लिया
कर्मचारी हित में वार्ता के दौरान संविदा कर्मियों की ओर से कुलदीप कुमार, राजू यादव, अंकित ठाकुर, गौरव, कुलदीप गजेन्द्र सिंह, महेश शर्मा, अरविंद कुमार, आबिद मोहम्मद, मोहम्मद आरिफ, सोनू चौधरी, बोबी भाटी, दीपक, दिनेश और अखिलेश मौजूद रहे।

संविदा कर्मियों ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्यरत हैं, परंतु समय पर वेतन भुगतान और सम्मानजनक व्यवहार की अपेक्षा प्रत्येक कर्मचारी का मूल अधिकर है 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button