रामपुर शाहबाद

शाहबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवक की हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला वेदान निवासी जयप्रकाश के 30 वर्षीय पुत्र गौरव मंगलवार को अपनी ससुराल पत्नी को बुलाने गए थे। दोपहर को वह अकेले ही वापस आ गए थे। वहीं मंगलवार को ही दोपहर लगभग 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव घर पर मिला जिससे परिजन घबरा गए और उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । आपको बता दें कि गौरव तीन भाइयों में बीच के भाई थे। खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से कोतवाली में किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button