ललितपुर

प्राधिकरण सचिव ने कारागार का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

ललितपुर। जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर सचिव मयंक जायसवाल ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। सचिव ने निरीक्षण के दौरान कारागार में पुरूष बैरक, महिला बैरक, भोजन-शाला, अस्पताल का निरीक्षण किया। जेल में निरूद्ध बन्दियों से वार्तालाप कर उनसे किसी भी प्रकार की समस्या, जेल प्रशासन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के बारे में पूंछा गया, तो बन्दियों ने अवगत कराया जेल अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा अच्छा बर्ताव किया जाता है एवं किसी प्रकार की समस्या से अवगत नहीं कराया गया। बन्दियों से निशुल्क अधिवक्ता हेतु अवगत कराया गया तथा बन्दियों को बताया गया कि यदि उन्हें निशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो वह कारागार प्रशासन के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र भेज सकते है। भोजनशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था सामान्य पायी गयी एवं सायंकालीन भोजन बनने की प्रक्रिया चल रही थी जो कि प्रदर्शित खाने की सूची के अनुसार थी। जिला कारागार में निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक शिवमूरत सिंह, जेलर जीवन सिंह, कारापाल प्रिन्स बाबू एवं न्यायालय से नदीम खां उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button