खैरथल
ग्लोबल स्कॉलर ऑनलाइन संवाद” कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल स्थित राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को महिला नीति एवं नवाचार समिति के संयुक्त तत्वावधान में “ग्लोबल स्कॉलर ऑनलाइन संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में अमेरिका की पेन स्टेट यूनिवर्सिटी की शोधार्थी इकरम मेजगानी ने कॉलेज के छात्रों और संकाय सदस्यों से ऑनलाइन माध्यम से संवाद किया।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि इकरम मेजगानी मूलतः सऊदी अरब की निवासी हैं। उन्होंने जर्मनी से अधिस्नातक की है और अब अमेरिका की पेन स्टेट यूनिवर्सिटी से बायोमेडिकल साइंस में पीएचडी कर रही हैं। संवाद के दौरान उन्होंने “महिलाओं के लिए शिक्षा का महत्व” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए और अपनी संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा विद्यार्थियों के साथ साझा की।


