सिंगरौली

निर्माण मजदूर संगठन एटक टीम ने ग्राम पंचायत चटनिया का किया भ्रमण

मजदूर संगठन की टीम ने स्थानीय ग्राम वासियों से की मुलाकात और उनकी समस्यायो को किया उजागर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । निर्माण मजदूर संगठन एटक के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक के दिशा निर्देश में जिला उपाध्यक्ष त्रिविक्रम प्रसाद द्विवेदी जिला सचिव राज मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा मीडिया प्रभारी रवि कुमार बैश ने ग्राम पंचायत चटनिया का भ्रमण किया जिसमें स्थानीय ग्राम वासियों और मजदूरों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें जनता के सामने उजागर किया। ग्राम पंचायत भवन चटनियां मे लटका हुआ है ताला जिम्मेदार लोग हैं लापता स्थानी ग्रामवासी और मजदूर अपनी समस्याओं को लेकर के दर बदर भटक रहे हैं। जबकि शासन के निर्देशानुसार 10:30 से 4:30 तक पंचायत भवन खुली होनी चाहिए जबकि ऐसा नहीं हो रहा है ग्राम वासी अपनी समस्याओं को लेकर के परेशान हैं। जब पंचायत भवन ही नहीं खुलेगी जब सचिव और रोजगार सहायक सचिव दोनों लापता रहेंगे।
स्थानीय ग्राम वासियों का कहना है की कभी भी ग्राम पंचायत अपने निर्धारित समय पर नहीं खुलती है हम लोग अपने कार्यों के लिए रोज परेशान रहते हैं अगर हमें अपनी आईडी भी सुधारवानी हो या हमारे जो भी काम पंचायत स्तर तक हो सकते हैं रोजगार संबंधी हो सकते हैं वह भी नहीं हो पा रहे हैं। हम लोग बहुत परेशान हैं हमारी आवाज को ना कोई सुनने वाला है ना समझने वाला सब अपने-अपने तरीके से लूटने में लगे हुए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button