
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में सप्तम लघु सिंचाई गणना एवं द्वितीय जल निकाय गणना तथा प्रथम बृहद एवं मध्यम सिंचाई गणना से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा सर्वेक्षण के लिए डेटा संग्रह, मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि और पर्यवेक्षण की प्रक्रिया पर चर्चा की गई है। इस गणना का उद्देश्य जिले में विभिन्न जल स्रोतों, ग्रामवार सिंचाई योजनाओं, जल निकायों और लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं का डेटा इकट्ठा करना है, ताकि केंद्र सरकार की जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संचालित इस योजना को बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।
मौके पर लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता सहित कार्यालय कर्मीगण मौजूद थे।



