खैरथल

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती

जनजाति गौरव वर्ष के तहत होगें विभिन्न कार्यक्रम 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। जिला कलेक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर गांव क्यारा में 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक जनजाति गौरव वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों, नवाचारों तथा कार्यक्रमों को भव्य रूप से मनाते हुए सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए जिससे भगवान बिरसा मुंडा का प्रेरणादायी जीवन जन-जन तक पहुंच सके।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को प्रत्येक देशवासी तक पहुंचाने के लिए हर वर्ष 15 नवम्बर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी। इसी के तहत 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक गांव क्यारा में विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों की श्रृंखला में सभी संबंधित विभाग प्रतिदिन गतिविधियां तथा कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाना सुनिश्चित करें।
एडीएम शिवपाल जाट ने कहा कि कार्यक्रमों के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, जनजाति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताएं, जनजाति क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम, ग्रामीण सेवा शिविर, विभिन्न कार्यशालाओं सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button