
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा थाना सेदनंगली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को आठ दिन पूर्व बुखार आया था,परिजनों द्वारा नगर के निजी चिकित्सकों से उसका उपचार कराया गया,लेकिन सुधार ना होने पर परिजन बुखार पीड़ित युवक को मेरठ ले गए,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव झुंडी खादर निवासी दानवीर पुत्र रंजीत 25 वर्ष को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था, जिसका उपचार गांव के ही निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था।लेकिन सुधार न होने पर परिजनों द्वारा बुधवार को नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, वहां पर भी दानवीर की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद गुरुवार की सूबह परिजन दानवीर को मेरठ ले गए जहां उपचार के दौरान देर रात दानवीर की उपचार के दौरान मौत हो गई। दानवीर की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी हेमवती एवं एक वर्षीय बेटे को रोते हुए छोड़ा है। परिजनों के द्वारा द्वारा शुक्रवार को मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


