अमरोहा

एचएस एस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस

छात्रों ने लिया देश की एकता का संकल्प।

​ नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर नगर स्थित एच.एस.एस. पब्लिक स्कूल में ‘लौह-पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें छात्र छात्राओं ने पटेल के जीवन से संबंधित विभिन्न गतिविधियां प्रस्तुत कीं।
​प्रार्थना सभा का शुभारम्भ सरदार पटेल के जीवन परिचय से हुआ, जिसमें बच्चों ने उनके जीवन की महत्त्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन किया। इसके अतिरिक्त, कक्षा 8 की छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता पर आधारित मनमोहक काव्य-पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एकता की शपथ रही, जिसके अंतर्गत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखते हुए सरदार पटेल के सपनों के भारत को समृद्ध बनाने का संकल्प लिया।
​प्रधानाचार्य अंकुर काशिव ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में बांधने और एकता का भाव जागृत करने में सरदार पटेल का अविस्मरणीय योगदान रहा, इसलिए हम उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। विद्यालय की कक्षा 10 एवं 12 के छात्र-छात्राएं कोतवाली के तत्त्वावधान में क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पन्त के मार्गदर्शन में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में भी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अंकुर काशिव के साथ विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button