अमरोहा
खेत में काम कर रहे छात्र को सांप ने डंसा हालत नाजुक सीएचसी में भर्ती।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में खेत में कम करें छात्र को सांप ने पैर में काटा छात्र की हालत नाजुक परिजनों ने गम्भीर हालत में सीएचसी कराया भर्ती चिकित्सकों ने हायर सेंटर किया रेफर। कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर में गांव निवासी छात्र हिमांशु पुत्र रामपाल खेत जुताई के बाद गुरुवार की सुबह फावड़ा से खेत के मेड की बराबर में मिट्टी खोद रहा था। मिट्टी खोदते समय अचानक छात्र को सांप ने पैर में काट लिया। खेत पर मौजूद परिजनों के द्वारा छात्र को गंभीर हालत में नगर के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों के द्वारा छात्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित छात्रा पड़ोसी गांव के एक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है।



