खैरथल
सरदार वल्लभ भाई जयंती
जिला कलक्टर ने रन फॉर यूनिटी को दिखाई हरी झंडी: बड़ी संख्या में दौड़े स्कूली बच्चें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती व राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जिला सचिवालय खैरथल तक एकता दौड़ का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एकता दौड़ को जिला कलक्टर किशोर कुमार एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक किशनगढ़ बास रामहेत सिंह यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। दौड़ जिला सचिवालय खैरथल से लक्ष्मी नारायण मंदिर, शनि देव मंदिर, अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला सचिवालय खैरथल पर समाप्त हुई। रन फॉर यूनिटी दौड़ मे जिला प्रशासन के अधिकारी-कार्मिक, राजस्थान पुलिस के कार्मिक, नर्सिंग स्टूडेंट, स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दौड़ पश्चात राष्ट्रीय एकता हेतु सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों व कार्मिकों ने शपथ ली।



