अमेठी

शिकायतों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण : डीएम संजय चौहान 

डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो

अमेठी। जन सामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से स्थानीय तहसील के सभागार में जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ जिसमें कुल 36 शिकायती पत्र आए जिनमें 01 का मौके पर निस्तारण किया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए उन्होंने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा भी जन सामान्य की शिकायतों के निस्तारण को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

वही पुलिस विभाग के संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में अमेठी कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 01 का मौके पर निस्तारण कराया गया, तहसील तिलोई में 34 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 04 का निस्तारण किया गया, तहसील गौरीगंज में 47 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 06 शिकायत का निस्तारण किया गया, तथा तहसील मुसाफिरखाना में 29 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 05 शिकायत का निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गयी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में प्रातः 10 बजे से 12बजे तक जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी अमेठी आशीष कुमार सिंह तहसीलदार नेहा राजवंशी क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button