सीकर

दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाडा में एसडीएम ने किया समस्याओं का मौके पर निस्तारण।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

सीकर,रीगंस । एनएच.52 पर स्थित ग्राम पंचायत ठीकरिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाडा का आयोजन किया गया। पखवाडा में उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट रींगस बृजेश कुमार व तहसीलदार विवेक कटारिया ने शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जानकारी के अनुसार शिविर में नामान्तरकरण पैंत्तीस, खाता दुरूस्ती पांच, रास्ते के प्रकरण दस, कुर्रेजात शून्य, पत्थरगढ़ी शून्य, सीमाज्ञान पांच, स्वामित्व कार्ड शून्य, मृदा नमूना संग्रहण बीस, मृदा कार्ड पन्द्रह, एनएफसए आवेदन निस्तारण तेरह, पेंशन सत्यापन दो, दिव्यांग प्रमाण पत्र शून्य, आयुष्मान कार्ड बाईस बनाये गये। एसडीएम ने केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी। शिविर में एसडीएम रींगस ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही एसडीएम बृजेश कुमार व तहसीलदार विवेक कटारिया ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारीयां दी गई। इसी दौरान ठीकरिया प्रशासक सरोज पूनियां व ओम प्रकाश पूनियां ने शिविर में खण्ड अधिकारी रींगस को एनएच.52 पर माइलस्टोन / 309 से 310 के मध्य पुलिया को चौड़ा करवाने व सर्विस रोड़ की लंबाई बढ़वाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया तो एसडीएम ने तुरन्त प्रभाव से परियोजना निदेशक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण जयपुर व सीकर को सूचनार्थ व आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र जारी किया है। इस दौरान एसडीएम बृजेश कुमार व तहसीलदार रींगस विवेक कटारिया ने ठीकरिया पंचायत भवन में पौधारोपण भी किया व आगामी वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान मौके पर ओम प्रकाश पूनियां, सुरेश पावण्डा, नंदकिशोर जांगिड़, डॉ. खेतान सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button