छिंदवाड़ा

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता यात्रा संपन्न हुई l 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l 

छिंदवाड़ा,खमारपानी। सरदार 150 यूनिटी मार्च के तहत एक भारतआत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ खमरपानी से बिछुआ तक निकाली गई भव्य यात्रा में सांसद बंटी विवेक साहू जी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया सांसद के इस यात्रा में विधानसभा प्रभारी लखन कुमार वर्मा भाजपा कुंडा मंडल अध्यक्ष धरम वर्मा एवं चौरई नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय सहित जिला और क्षेत्र के समस्त भाजपा पदाधिकारी ,कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनसैलाब ने रैली में सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार थे । जिनके आदित्य प्रयासों से भारत एक सशक्त और अखण्ड राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ । उन्होंने कहा कि आज पूरा देश उनके योगदान को नमन कर रहा है। एकता दिवस के ये कार्यक्रम प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति एक जुटता और संगठन की भावना को और सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सबके संगठित प्रयासों से भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाना हैं। यही प्रेरणा हमें सरदार पटेल के आदर्शों और आज के इस एकता दिवस से प्राप्त होती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button