रामपुर शाहबाद
बाइक सवार ने वृद्धा को मारी टक्कर, रेफर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। मंगलवार देर शाम में बाइक सवार ने वृद्धा को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बिलारी के एहलादपुर निवासी मोहित अपनी बाइक से जा रहे थे, रास्ते में उनकी बाइक की टक्कर मंगोली निवासी निमिया से हो गई। हादसे ने बाइक सवार और वृद्धा घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



