मुरादाबाद

शॉर्ट सर्किट की वजह से कंटेनर में लगी भीषण आग लाखों का सामान जलकर हुआ राख

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। आरटीओ रोड पर एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से कंटेनर में रखे लाखों रुपये के नमकीन चिप्स जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
कंटेनर हरदोई से हल्दीराम कंपनी का माल लेकर लाकड़ी फाजलपुर स्थित गोदाम जा रहा था
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि कंटेनर में रखा सामान जलकर राख हो गया। कंटेनर हरदोई से हल्दीराम कंपनी का माल लेकर लाकड़ी फाजलपुर स्थित गोदाम जा रहा था।
फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड की टीम ने राहगीरों की मदद से रोड पर वाहनों को रोकने के बाद आग बुझाने का काम किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button