मुरादाबाद

छात्रा के साथ छेड़खानी और धमकी देने के मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में एक स्नातक की छात्रा के साथ मनचले ने छेड़खानी की और बाद में उसकी फोटो और वीडियो एडिट कर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
चारों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, धमकी सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है
मामला लालबाग पुलिस चोकी का है छात्रा स्नातक तृतीय वर्ष में पढ़ रही है  है छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी के साथ नागफनी के छड़ियों का मैदान निवासी आदित्य निषादराज, उसका भाई हनी, लालबाग काली मंदिर पार्क के पास रहने वाले सचिन और विशाल छेड़खानी करते हैं। आरोप है कि इन लोगों ने पीड़िता की फोटो और वीडियो एडिट कर उसके सहेलियों को भेजे और जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी।
थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, धमकी सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button