बागपत

बागपत को मिली बड़ी सौगात 

सांसद डॉ. सांगवान की पहल से हरियाणा तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बागपत :  सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान के प्रयासों से बड़ौत–छपरौली–टाण्डा मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण को ₹49.94 करोड़ की मंजूरी मिल गई है। यह मार्ग बागपत को हरियाणा से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जो अब 20.765 किमी तक चौड़ा होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लिखे पत्रों में सांसद ने मार्ग के चौड़ीकरण की आवश्यकता बताई थी। यह सड़क कांवड़ यात्रा, किसानों व व्यापारियों के लिए बेहद अहम है। बढ़ते यातायात और दुर्घटनाओं को देखते हुए अब इसे 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा।

इस परियोजना से न केवल हरियाणा तक की दूरी घटेगी, बल्कि रोजगार, व्यापार और कृषि परिवहन को भी नई गति मिलेगी। शासन से ₹4.88 करोड़ की पहली किस्त जारी हो चुकी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button