गोड्डा
मध्यस्थता के माध्यम से करायें मामले का निपटारा : डालसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार व सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत प्रखंड स्तर पर गठित लीगल एड क्लिनिक की टीम ने ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी। इसी कड़ी में पथरगामा के केरबार गांव में डालसा टीम में शामिल अधिकार मित्र रामविलास महतो व बासुदेव मणीनंदन कुमार ने ग्रामीणों को मध्यस्थता के बारे में जानकारी दी। कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से पुराने विवाद का मिनटों में समाधान हो सकता है। व्यवहार न्यायालय में बिजली से संबंधित लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इसमें बिजली के मामले का समझौता के आधार पर निष्पादन होगा। इसके अलावा लोक अदालत में दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा मामले, चेक बाउंस मामले, वाणिज्यिक विवाद मामले, सर्विस मेटर, आपराधिक समझौता योग्य मामले, उपभोक्ता विवाद मामले, ऋण वसूली मामले, विभाजन मामले, बेदखली मामले, भूमि अधिग्रहण मामले, अन्य उपयुक्त सिविल मामले, राजस्व प्रकरण शामिल हैं। विशेष जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। दूसरी ओर सदर प्रखंड क्षेत्र के मछिया सिमरडा पंचायत अंतर्गत रंगमटिया, हरिपुर आदि गांवों में अधिकार मित्र इंतेखाब आलम की ओर से डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से जुड़ी जानकारी दी गई। इसके अलावा लोक अदालत के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। वहीं, ग्रामीणों की ओर से पूछे जाने पर प्रधानमंत्री आवास योजना एवं आवास योजना के लाभ पाने हेतु संबंधित प्रक्रिया की मुख्य रूप से जानकारी दी गई।




