ललितपुर

गुरू नानक देवजी का प्रकाश पर्व आज

हजूर साहब नांदेड़ से आये ज्ञानी जत्थे ने किया कीर्तन कथा से निहाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

ललितपुर। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्रीगुरु सिंह सभा के तत्वाधान में चल रहे गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व की खुशी में आज दसवें दिन हजूर साहब नांदेड़ से पधारे ज्ञानी गुरबचन सिंह ने गुरबाणी कीर्तन कथा द्वारा संगत को निहाल किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव अपितु सिखों के ही नहीं सब धर्म के गुरु थे। उन्होंने उपदेश दिया था कि अवल अल्लाह नूर उपाया कुदरत के सब बंदे एक नूर ते सब जग उपजया कौन भले कौन मंदे यानी कि हम उसे ईश्वर की उस भगवान की संतान है हम नीचे आकर धर्म में बट गए हैं ऊपर से तो हम इंसान बनकर ही पैदा हुए हैं। इस दौरान निशान साहिबजी के चोले की सेवा सरदार मंजीत सिंह, परविंदर सिंह सलूजा व सरदार मनिंदर सिंह मंगे परिवार द्वारा हुई। लंगर की सेवा स्त्री साध संगत व सुरजीत सिंह काके द्वारा हुई। गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व पर सुबह श्रीअखंड पाठ साहिब का समापन सरदार मनिंदर सिंह द्वारा होगा। उपरांत ज्ञानी दलजीत सिंह व ज्ञानी ईश्वर सिंह ने गुरबाणी कीर्तन कथा द्वारा संगत को निहाल करेंगे। उपरांत हजूर साहिब नांदेड़ से पधारे रागी जत्था ज्ञानी गुरबचन सिंहजी द्वारा गुरुबाणी कीर्तन सुबह व शाम को भी होगा। रात में भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन भी होगा। इस दौरान अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा, महामंत्री सुरजीत सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष परमजीत सिंह छतवाल, मंत्री मनजीत सिंह पत्रकार, चरणजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह बीके, मनिंदर सिंह, जगजीत सिंह बॉबी, सतनाम सिंह भाटिया, परमजीत सिंह एड., अरविंद सिंह सागरी, पलविंदर सिंह, हरकीरत सिंह, गुरमुख सिंह, हरजीत सिंह, गौरव सिंह, सुरजीत सिंह, दलजीत सिंह, डा.जे.एस.बक्शी, बिंदु कालरा, जसविंदर कौर सलूजा, गुरचरण कौर सलूजा, डा.हरजीत कौर, मनजीत कौर, अमरजीत कौर, जगजीत सिंह परमार,  ज्ञानी गुरुचरण सिंह, सतनाम सिंह डिंपी आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button