
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शहरवासियों ने इस साल भी एक जनवरी से 31 अक्तूबर तक यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। इस अवधि में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 3,73,691 लोगों के चालान काटे गए। नियम उल्लंघन के दूसरे मामलों में भी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस कार्यालय के मुताबिक इस साल सर्वाधिक चालान हेलमेट के बिना वाहन चलाने वालों के काटे गए। इनके साथ ही पार्किंग के नियम तोड़ने पर 37784 लोगों के चालान काटे गए। पार्किंग के नियम तोड़ने पर 37784 लोगों के चालान काटे गए।


