पाकुड़

भू-अर्जन कार्यालय की समीक्षात्मक बैठक में डीसी ने दिये अहम निर्देश

DC gave important instructions in the review meeting of the Land Acquisition Office.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को भू-अर्जन कार्यालय की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं से सम्बन्धित भूमि अधिग्रहण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए गये। बैठक के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार* ने नेशनल हाईवे देवघर के कार्यपालक अभियंता को 2 करोड़ की राशि भुगतान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण कार्यों में पारदर्शिता और त्वरितता दोनों सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि विकास परियोजनाओं की प्रगति में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने मकान/ संरचना के मूल्यांकन हेतु भवन प्रमंडल, पाकुड़ को संबंधित अंचल के आमीन, राजस्व कर्मचारी एवं नेशनल हाईवे विभाग के कर्मियों के सहयोग से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। मौजा देवपुर के भू अर्जन आवश्यकता संबंधी प्रतिवेदन शीघ्र भू-अर्जन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने नेशनल हाईवे देवघर के कार्यपालक अभियंता को पेड़ों के मूल्यांकन और कटाई हेतु वन विभाग के साथ आवश्यक पत्राचार करने तथा धर्मपुर से पाकुड़ तक एलाइनमेंट के दोनों किनारों प्लाट का विस्तृत मानचित्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा, शहरकोल– पियादापुर पाकुड़ बाईपास परियोजना के शेष मौजों की राशि की मांग संबंधी पत्र निर्गत करने का निर्देश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को दिया गया। उन्होंने बाईपास कार्य की प्रगति सुनिश्चित करने हेतु संबंधित स्थल पर शिविर आयोजित करने का भी निर्देश दिया। साथ ही लिट्टीपाड़ा हिरणपुर पथ की मरम्मती , हिरणपुर वन चेकनाका के पास डिवाइडर हटाने सादा लाइनिंग करने आदि का भी निर्देश दिए। उपायुक्त मनीष कुमार ने रैयतों से अपील किया कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित शिविर में उपस्थित होते समय वे अपने समुचित दस्तावेज़ (डाक्यूमेंट्स) साथ लेकर अवश्य आएँ, ताकि उनके मामलों का निपटारा शीघ्रता और पारदर्शिता के साथ किया जा सके। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कर्मी देवेंद्र प्रसाद सिंह, जगजीत कुमार भद्र, अमीन मंजूर हुसैन, संबंधित अंचल अधिकारी , अंचल निरीक्षक एवं राजस्व उप- निरीक्षक, आरसीडी के सहायक अभियंता सहित अन्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button