खैरथल
आएएस चयनित रितु चौधरी का हुआ सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा : मुण्डावर के गांव दुनवास निवासी समाज सेवी राज सिंह चौधरी की पुत्री रितु चौधरी के आरएएस में चयनित होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंडावर के अध्यक्ष अखिलेश कौशिक व पूर्व अपर लोक अभियोजक रामावतार चौधरी ने उनके निवास स्थान दूनवास पहुंच कर आरएएस रितु चौधरी का शाल उढ़ा कर एवं गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया। इस अवसर पर राज सिंह चौधरी, रण सिंह चौधरी ,कमल सिंह, इंजीनियर अजय चौधरी सहित गांव के अनेक गण मान्य लोग मौजूद रहे।


