अमरोहा

बिजली शार्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग सामान जलकर राख 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा : थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव दड़ियाल में बीती रात को मजदूर किसान की घर में अचानक बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई जिसकी चपेट में आकर घर में अनाज बर्तन कपड़े सहित करीब तीन लाख रूपये का नुकसान हुआ है घटना के मौके पर पीड़ित परिवार की माता सहित और कई लोग सोए हुए थे। झोपड़ी से आग की लपटे देख शोर सुनकर पड़ोसी भी घटनास्थल की ओर पहुंचे और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक झोपड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई पीड़ित अपने बच्चों के साथ बाहर मजदूरी करने गया है। घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दे दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button