राष्ट्रीयहापुड़

मेला रोड पर खड़े होकर डीएम ने ठेला पटरी वालो को समझाया ; भीड़ आएगी, जाम मत लगाना

देर रात गंगा किनारे नंगे पैर ; कीचड़ लगी पेंट में सफाई कराते दिखे डीएम का फोटो वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 

हापुड़।  यूपी का ” मिनी कुंभ ” कहे जाने वाला “कार्तिक मेला” हापुड जनपद के गढ़मुक्तेश्वर में शुरू हो गया है। मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है । वहीं मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए हापुड़ डीएम अभिषेक पांडेय और एस पी कुंवर ज्ञानंजय सिंह मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि, डीएम अभिषेक पांडेय एक अस्थायी दुकानदार से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं , जिसमें वो एक दुकानदार से कह रहे हैं कि मेले के दौरान काफी भीड़ आएगी। इसको देखते हुए अपनी दुकान इस प्रकार लगाएं कि रास्ते पर लोग खड़े न हों , भीड़ न लगे । किसी भी प्रकार से अव्यवस्था न फैले। वहीं मौके से ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहबाजारी ना करे , ठेला पटरी वालो से वसूली ना करें।

इसी दौरान मेले में व्यवस्था का निरीक्षण करते समय डीएम अभिषेक पांडे और हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ अधीनस्थ अधिकारियों और पत्रकारों के साथ  हाथ में चाय का कुल्हड़ लेकर चाय की चुस्कियां लेते भी नजर आए ।

इस बार मेले में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था और गंगा मेले सहित गंगा तट पर सफाई व्यवस्था पर डीएम अधिक ध्यान देते हुए स्वयं जुटे हुए हैं। देर रात गंगा तट किनारे नंगे पैर और कीचड़ लगी पेंट में सफाई कराते हुए डीएम अभिषेक पांडे का फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button