छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक संपन्न l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l

छिंदवाड़ा :  जिला इकाई की दिनांक 5 नवंबर 2025 की मीटिंग वीआईपी रोड स्थित इंडियन काफी हाउस छिंदवाड़ा में दोपहर 12:00 बजे से रखी गई संगठन के विस्तार को लेकर कुछ अहम मुद्दों पर चर्चाएं भी की गई विगत दिवस श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदोरिया के नेतृत्व में कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान मंडला में बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन का विस्तार किए जाने और नए सदस्य को जोड़ने की बात कही गई थी जबलपुर संभाग को दो भागों में विभाजित किए जाने पर भी चर्चा हुई और संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा हुई थी आज मूर्त रूप देते हुए छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी और संभागीय अध्यक्ष के रूप में एड. देवेंद्र वर्मा को नियुक्त किया गया और राम रघुवंशी को पांढुर्णा जिला का प्रभारी बनाया गया श्रमजीवी पत्रकार संघ की आज बैठक में सभी ने सर्वसम्मति प्रदान किया और सदस्यता भी ग्रहण किया जिसमें संघ से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक बाद प्रिंट मीडिया के पत्रकार सभी की उपस्थिति रही इस संघ से जुड़ने के लिए दूसरे संगठनों से जुड़े व्यक्ति सबसे पहले अपने संगठनो में इस्तीफा दे, ताकि उन्हें मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ में जोड़ा गया इस अवसर परमनोज सोनी जिला अध्यक्ष अजीत पांडे कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा संयुक्त सचिव मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ छिंदवाड़ा जिला के प्रिंट एवं मीडिया के पत्रकार साथी ने बड़ी संख्या में श्रमजीवी पत्रकार संगठन की सदस्यता ग्रहण किया सभी को संगठन की नियमों की जानकारी और संविधान बताया गया और जिम्मेदारियां भी दी गई शासन प्रशासन का सहयोग एवं आम जनता का सहयोग उनकी वास्तविक खबरें अखबार चैनल में दिखाए जाने की बात प्रमुखता से की गई और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर श्रमजीवी पत्रकार संगठन की सदस्यता समाप्त करने की बात भी कही गई जिसे सर्वसम्मति से सराहा गया सभी पत्रकारों के विचार आमंत्रित किए गए और संगठन के पदाधिकारी द्वारा समुचित दिशा निर्देश भी दिए गए 11 नवंबर को जिला कलेक्टर के समक्ष सभी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया श्रमजीवी पत्रकार संघ से जुड़े तमाम पत्रकार साथियों से संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज सोनी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदोरिया के नेतृत्व में संपूर्ण मध्यप्रदेश में ज्ञापन सोपा जाएगा इसी तारतम्य में छिंदवाड़ा में भी ज्ञापन कार्यक्रम रखा गया है जो अंबेडकर तिराहा से होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय छिंदवाड़ा पहुंचकर ज्ञापन सोपा जाएगा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button