कानपुर

टाई उत्तर प्रदेश ने अपने कार्यालय में एक विशेष समारोह का आयोजन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : तिलक नगर स्थित टाई उत्तर प्रदेश ने अपने कार्यालय में एक विशेष समारोह का आयोजन किया जहां प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया इस वर्ष टाई उत्तर प्रदेश की छात्र टीम हार्दिक साहू, कावेश जशनानी, वाणी शाह और क्रेशा गुलराजानी ने दि यंग एंटरप्रेन्योर ग्लोबल 2024-25 कंपटीशन में सर्वश्रेष्ठ टीमवर्क पुरस्कार जीतकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया। यह पुरस्कार टीम की शानदार सामूहिकता नवाचार और उनके व्यावहारिक व्यावसायिक विचार को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता के लिए दिया गया। इन छात्रों का स्टार्टअप विचार “गेट माई टीम” है एक एआई संचालित स्पोर्ट्स ऐप,जो उपयोगकर्ताओं को तुरंत प्रमाणित टर्फ बुक करने और समान रुचि, कौशल और स्थान वाले साथियों को खोजने की सुविधा देता है। यह ऐप खेलों को अधिक सुलभ, संगठित और सामाजिक बनाने का उद्देश्य रखता है। इसका प्रमुख वार्षिक आयोजन “मड़वेंचर” एक एडवेंचर मैराथन-फेस्टिवल है जो खेल,संगीत और मनोरंजन को जोड़ता है जिससे सामुदायिक जुड़ाव और ब्रांड विजिबिलिटी दोनों को बढ़ावा मिलता है। वही डॉ. राव विक्रम सिंह अध्यक्ष टाई उत्तर प्रदेश ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि इन विद्यार्थियों ने जिज्ञासा सहयोग और साहस का जो उदाहरण पेश किया है, वही असली उद्यमशीलता की भावना है गेट माई टीम जैसे विचार दिखाते हैं कि कैसे टेक्नोलॉजी और पैशन मिलकर समाज पर वास्तविक प्रभाव डाल सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान टाई 2025–26 कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो एसबीईआरटीसी, आई आई टी कानपुर के सहयोग से संचालित किया जाएगा। यह टाई की प्रमुख पहल है,जो स्कूल छात्रों में उद्यमशील सोच और व्यावहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करती है। यह कार्यक्रम विश्वभर के 25 से अधिक टाई चैप्टर्स में आयोजित किया जाता है और छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण, मेंटरशिप और स्टार्टअप प्रतियोगिताओं के माध्यम से सीखने का अवसर देता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button