कानपुर
केएलसी इंस्टीट्यूट ने लेदर तथा फुटवियर प्रोफेशनल्स के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : केएलसी इंस्टीट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज, बंथर,उन्नाव में लेदर तथा फुटवियर क्षेत्र से संबंधित इंडस्ट्री तथा स्टूडेंट के लिए करियर पाथवेज और इंसटैंटल स्किल्स इन लेदर इंडस्ट्री नामक एक तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन चर्म निर्यात परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष असद कमाल इराकी ने किया। इस अवसर पर आरस इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं केयूएलसी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के डायरेक्टर राकेश सूरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यशाला में देश विदेश से एक्सपट्र्स को बुलाया गया जिन्होंने फुटवियर क्षेत्र में कार्यरत इंडस्ट्री के लोगों तथा फुटवियर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों को इंडस्ट्री में आने वाले नए-नए बदलाव फुटवियर डिजाइन, लेदर इंडस्ट्री में लाइसेंसों का महत्व, ए आई का महत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखें। केएलसी इंस्टीट्यूट में बुलाए गए एक्सपट्र्स में माइक विंटर्स, फुटवियर स्पेशलिस्ट साटरा, यूके से आए जिन्होंने फुटवियर कंपनी मैं लाइसेंस प्रणाली के विषय में विस्तृत रूप से बताया,फुटवियर इंडस्ट्री में आने वाले बदलाव,टाइमलाइन के अनुसार कार्य करने की प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण विषयों को उन्होंने सभी को बताया। इकराम खान, मोटिवेशनल स्पीकर, आरएसपीएल ग्रुप ने सभी को आगे बढ़ाने के रास्ते तथा उनमें आने वाली समस्याओं से कैसे सामना करना है जैसे विषयों पर लोगों को समझाया। निधि गुप्ता, ईएसजी और सस्टेनेबिलिटी लीडर, क्वांटम सिस्टम ने कार्यशाला में उपस्थित सभी को फैक्ट्री लाइसेंस, एल डब्लू जी इंडस्ट्री में महत्व,कार्यक्षेत्र के स्टैंडर्ड, इंडस्ट्री में कार्य बढ़ाने के तरीके आदि महत्वपूर्ण विषयों को बड़े ही अच्छे ढंग से लोगों को बताया। शाहरुख जैदी, एसआरजेड स्टूडियो, चेन्नई ने लोगों को फुटवियर डिजाइन के महत्व, डिजाइन क्रिएशन, डिजाइन कॉन्सेप्ट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को बताया तथा उन्हें इंडिया में काम करके नए-नए ब्रांड क्रिएट करने की सलाह दी। सबा मिर्जा, एआई एक्सपर्ट ने इंडस्ट्री तथा कॉर्पोरेट क्षेत्र में एआई की महत्वता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा यदि आप अपने अनुभव के साथ एआई, चैट जीटीपी जैसे सॉफ्टवेयर का उसे करते हैं तो आप अपनी कुशलता और कौशल को और बढ़ा सकते हैं। अंत में चर्म निर्यात परिषद के रीजनल चेयरमैन असद इराकी ने देसी देसी आए हुए सभी अतिथियों का मोमेंट तो देकर धन्यवाद अदा किया। इस कार्यशाला में गवर्नमेंट लेदर इंस्टीट्यूट कानपुर (जी एल आई), एचबीटीआई, केएलसी इंस्टीट्यूट तथा फुटवियर इंडस्ट्री के प्रोफेशनल लोगों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर केएलसी इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के कार्यकारी निदेशक इमरान सिद्दीकी,शिशिर अवस्थी, विकास दीक्षित,मोहम्मद आसिफ,रितिक सिंह, आतिश भदोरिया आदि लोग उपस्थित रहे।



