मुरादाबाद
पत्नी ने की पति को जहर देकर मारने की कोशिश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बड़ा बाजार में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति को जहर देकर मारने की कोशिश की। पति मोहम्मद मोबीन की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस फातिमा के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है
मोहम्मद मोबीन ने पुलिस को बताया कि शाम के समय उसने अपनी पत्नी फातिमा से पीने के लिए पानी मांगा था। फातिमा ने कथित तौर पर पानी में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे मोहम्मद की हालत बिगड़ गई। मोहम्मद के छह बच्चे हैं, जो घटना के समय घर पर नहीं थे। वे अपने रिश्तेदार के यहां दावत में गए हुए थे।
पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस फातिमा के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल, मोहम्मद की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फातिमा ने ऐसा क्यों किया और इसके पीछे क्या वजह थी।



