पुलिस की बड़ी उपलब्धि, मकबूल शेख़ के हत्यारे को हथियार तस्कर करने वाले भी गिरफ्तार
A major achievement for the police, the arms smuggler who helped Maqbool Sheikh's killer was also arrested.

नेशनल प्रेस टाइम्स।
पाकुड़। बीते दिनों जिले के पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किस्मत कदमसार स्थित लखनपुर गांव में हुई गोली कांड मामले में पुलिस ने बड़ी खुलासा किया है। जहां मकबूल शेख के हत्या आरोपी लालन शेख को दबोचने में पुलिस ने सफलता हासिल की थी, वही लालन शेख के पिता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि पुलिस ने इस कांड की अनुसंधान के दौरान लालन शेख को उपलब्ध कराए गये हथियार तस्कर को भी पुलिस ने धर-दबोचा। साथ ही हथियार तस्कर तक लालन शेख के लिए माध्यम बने व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सिर्फ यही नहीं पुलिस ने इन दोनों के माध्यम से तीसरे व्यक्ति बिहार निवासी अमन कुमार को भी महेशपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की। अवैध आर्म्स एक्ट के तहत अवैध हथियार रखने/ तस्कर के जुर्म में पाकुड़ मुफस्सिल थाना (कांड संख्या- 246/2025 ) एवं महेशपुर थाना कांड संख्या- 167/2025) में विभिन्न सुसंगत धाराओं के साथ अलग-अलग कांड दर्ज की गई है। एसडीपीओ डीएन आजाद ने कहा कि मामला अनुसंधानरत है और यह पहली दफा जिले में पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है कि उनके जड़ (यानी हथियार सप्लाई करने) को पकड़ने में कामयाबी की दिशा में अग्रसारित है। उन्होंने कहा कि एक पिस्टल समेत एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस भी इन अपराधियों के पास से मिली है। मीडिया के सवाल पर एसडीपीओ डीएन आजाद ने कहा कि आगे भी अनुसंधान जारी रहेगी और इसमें जो भी खुलासा होगा मीडिया को बताया जायेगा। छापेमारी दल में थाना प्रभारी गौरव कुमार, महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, एसआई अजय कुमार, एसआई अंशु कुमार उपाध्याय, एसआई अरविंद कुमार मंडल, एसआई संजीव कुमार झा समेत पाकुड़ मुफस्सिल थाना एवं महेशपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।



