मुरादाबाद
वन्देमातरम् के गौरव पूर्ण 150 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वावधान में महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के नेतृत्व में भारत के राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम के गौरव पूर्ण 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लाइनपार स्थित एसडीएम इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी शामिल रहे।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह चौधरी के साथ सभी मंचासिन अतिथियों ने भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं वंदे मातरम गायन के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला एवं संचालन महानगर उपाध्यक्ष विशाल त्यागी ने किया।
राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम की 150 वीं वर्षगांठ पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा.राजेंद्र प्रसाद ने 1950 में वन्देमातरम् गीत को राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया। भाजपा पूरे प्रदेश में वंदेमातरम् वर्षगांठ पर वंदेमातरम् सभा एवं गायन का आयोजन कर रही है
उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा रहे वन्देमातरम गीत अब नवभारत के संकल्प का प्रतीक बन रहा है यह केवल एक गीत ही नहीं है बल्कि भारत की आत्मा की वह अमर पुकार है जिसने भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त होने की प्रेरणा प्रदान की यह केवल मातृभूमि की स्तुति नहीं है बल्कि इसमें राष्ट्र के प्रति श्रद्धा,त्याग और समर्पण की भावना निहित है यह गीत हमें स्मरण कराता है कि हमारा राष्ट्र केवल सीमाओं से नहीं बल्कि साझा संस्कृति भावनाओं और कर्तव्यबोध से निर्मित हुआ है राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम केवल एक गीत ही नहीं है बल्कि भारत की आत्मा की आवाज है यह वह स्वर है जिसने गुलामी की बेड़ियों में जकड़े भारत को आजादी की रहा दिखाई जब जब भारत पर संकट आया यह गीत प्रत्येक भारतीय के हृदय में नई ऊर्जा और साहस और एकता का संचार करता रहा।
उन्होंने आगे कहा कि आज 7 नवंबर को 18 स्थानों पर 150 कार्यकर्ता सामूहिक वन्देमातरम गायन एवं सभा आयोजित हो रहे हैं। यह कार्यक्रम आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर, वाराणसी, फिरोजाबाद, झांसी, गाजियाबाद, मथुरा, शाहजहांपुर एवं गौतमबुद्ध नगर में हो रहे हैं। इसके बाद 8 नवंबर से 15 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम होंगे जिसमें सांसद,विधायक,वरिष्ठ नेता एवं आमजन की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी। अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र मंडल से स्तर पर तिरंगा यात्राएं प्रभात फेरी बाइक रैलियां एवं साहित्यिक प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी । महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में निबंध,कविता और चित्रकला प्रतियोगिताये भी आयोजित की जायेगी ।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आगे कहा कि 1875 में बंकिमचंद चट्टोपाध्याय के रचित इस गीत ने स्वतंत्रता संग्राम के प्रत्येक आंदोलन में नई ऊर्जा और एकता का संचार किया वर्ष 1996 में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने इसका पहला सार्वजनिक वाचन किया और बाद में यह जन जन का गीत बन गया।
कार्यक्रम में सभी का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि वन्देमातरम की 150 वीं वर्षगांठ केवल इतिहास का स्मरण नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण एकता और कर्तव्यबोध के पुनः जागरण का उत्सव है। वंदे मातरम शब्द मां भारती की साधना और आराधना है यह शब्द हमारे वर्तमान को नए आत्मविश्वास से भर देता है और भविष्य में आगे बढ़ाने के लिए नया हौसला देता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सतपाल सैनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी, नगर विधायक रितेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, महानगर भाजपा संगठन प्रभारी मोहन लाल सैनी, महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी डा जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान, गो सेवा आयोग सदस्य दीपक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शैफाली सिंह, देवराज सिंह चौहान, पूर्व सांसद वीर सिंह, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित जयसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष विशाल त्यागी, गिरीश वर्मा, विशेष गुप्ता, दिनेश शीर्षवाल, नवदीप टंडन, दिनेश सिसोदिया, हेमराज सैनी, राहुल शर्मा, चंद्र प्रजापति, शम्मी भटनागर, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, सुरेंद्र विश्नोई, राहुल सेठी, सुनीता शर्मा, अभिषेक चौबे, मनमोहन सैनी, मोनू पंडित, शुभम गुप्ता, डा लता चंद्रा, शशी किरण, विजय लक्ष्मी पंडित,पूनम सैनी,हेमा खत्री, पंकज शर्मा,कविता गुप्ता, मदालसा शर्मा, प्रीति कश्यप,राधा रानी,अभिषेक राठौर,अशोक सैनी,कुलदीप नारायण,विशाल सिंह गोलू, प्रभात सक्सैना,कपिल देव,तुषार कुमार,के पी सैनी,दीक्षांत चौधरी सौरभ सक्सैना,हरिओम सैनी,बंटी सैनी,अश्वनी शर्मा आदि महानगर,मंडल,मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण, पार्षदगण,विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रवासी
गण शामिल रहे।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी




