रामपुर शाहबाद
लापरवाही से आ रहे ट्रक ने साइकिल सवार शिक्षक को मारी टक्कर मौके पर मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर सैफनी। शुक्रवार की सुबह करीब 9:00 बजे एक स्कूल जा रहे शिक्षक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में शिक्षक की मौत हो गई।आज सुबह जब शिक्षक बीना सर उम्र 55 वर्ष सर सय्यद इंटर कॉलेज में पढ़ाने के लिए अपने घर से निकले थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुँच गए। उन्होंने तुरंत पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।इस घटना से पूरे क्षेत्र में दुख का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मृतक शिक्षक को मिलनसार स्वभाव का बताया। क्षेत्रवासियों ने भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों के सख्त पालन और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।



