मुरादाबाद
राष्ट्रार्पण संगठन के तत्वाधान में देव दिपावली दीप उत्सव का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। कटघर स्थित अटल घाट पर राष्ट्रार्पण संगठन के तत्वाधान में रामगंगा के तट पर देव दीपावली दीप उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर शर्मा एवं शिवसेना के जिलाध्यक्ष नन्हे चौधरी व राष्ट्रार्पण के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मां गंगा के आशीर्वाद से दीपदान का कार्य संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रार्पण की महानगर अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, उपाध्यक्ष रेनू सक्सेना, उपाध्यक्ष नीरज चौहान, उपाध्यक्ष सुनीता चौधरी, महामंत्री स्नेह लता चौधरी, महामंत्री सोनू गगनेजा, पायल, मीडिया प्रभारी मीनू सिंह, राजीव शर्मा विकास, रोहित, अश्विनी, हर्ष, अर्जित, मन्नू, शिवसेना, अध्यक्ष नन्हे चौधरी आदि मौजूद रहे।




