धनबाद

धनबाद जिला परिवहन कार्यालय में चरण सीमा पर लूट खसोट

Looting at the stage border in Dhanbad District Transport Office

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। धनबाद जिला परिवहन कार्यालय इन दिनों घुशखोरी एवं गैर लाइसेंसी वेंडर का अड्डा बना हुआ है आपको बताते चले की दिनभर जिला परिवहन कार्यालय ने गैर लाइसेंसी वेंडर का जमावड़ा लगा रहता है एक आम व्यक्ति यदि सीधे लाइसेंस बनाने जाते हैं तो उन्हें 1500 से ₹2000 की लागत लगती है वहीं यदि वेंडर से बनवाते हैं तो उनका लागत 6000 से 6500 खर्च आता है यानी आपके जेब से 3000 से ₹4000 अधिक लगता है री_ रजिस्ट्रेशन बड़े गाड़ियों का यदि कराएंगे तो डायरेक्ट में ₹21000 लगत पड़ता है वहीं यदि वेंडर से करते हैं तो 24000 से 25000 रुपया आपके जेब से ढीली होगी यदि छोटी गाड़ी की री रजिस्ट्रेशन करते हैं तो आप को लगेंगे 6 000 और यदि वेंडर से कराते हैं तो 9000 से ₹10000 आपके जेब से ढीली होगी यदि आप वेंडर से पूछते हैं वेंडर का इस पर जवाब रहेगा की बड़ा बाबू को देना पड़ता है एम वी आई को देना पड़ता है डीटीओ को देना पड़ता है और मुश्किल से मुश्किल हमें दो ₹300 बचता है और एक अहम बात यदि आप कोई भी व्यक्ति काम करने के लिए परिवहन कार्यालय पहुंचते हैं तो उनको किसी न किसी बहाने से टरकाने का कोशिश करेंगे मजबूरन आपको गैर लाइसेंसी वेंडर से मिलकर आपको काम करने को मजबूर होना पड़ेगा यह बात कहां तक सही है अब इसका जवाब स्वयं जिला परिवहन पदाधिकारी ही देंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button