गोड्डा
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने पर सामूहिक गान कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को अभिव्यक्त करने वाले अमर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले के स्थानीय अशोक स्तंभ परिसर से भव्य सामूहिक गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी, प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारी गौरव कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू, पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी दिनेश महली, पुलिस निरीक्षक सदर मधुसूदन मोदक सहित पुलिस जवान, आम नागरिक एवं स्कूली बच्चो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सैकड़ों लोगों ने एक साथ स्वर मिलाकर “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया। पूरे आयोजन स्थल में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस दौरान उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि “वंदे मातरम् केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन का प्रेरणा स्रोत रहा है और आज भी हम सबको राष्ट्रहित एवं कर्तव्यपथ पर चलने की प्रेरणा देता है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस सामूहिक गान के माध्यम से युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, एकता और सांस्कृतिक गौरव की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।मौके पर नगर परिषद कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।



