बरेली
एक दिवसीय अध्ययन यात्रा का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : बहेड़ी राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रदेश के अन्दर एक दिवसीय अध्ययन यात्रा कार्यक्रम के अन्तर्गत एम.जे.पी. रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली की अध्ययन यात्रा कराई गई। इस अध्ययन यात्रा में बच्चों ने विश्वविद्यालय के वनस्पति उद्यान व उसमें स्थित नवग्रह वाटिका और प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग द्वारा संरक्षित पांचाल संग्रहालय, केन्द्रीय पुस्तकालय, प. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स काम्पलेक्स, स्पोर्ट्स स्टेडियम तथा डॉ. अम्बेडकर पीठ व अन्य विभागों का भ्रमण किया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को पांचाल संग्रहालय के प्रोफेसर साहब का अत्यन्त प्रभावशाली उद्बोधन एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अध्ययन यात्रा अवधि में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों/स्थलों के सम्बन्ध में उत्सुकता पूर्वक ज्ञानार्जन किया। यात्रा की सफलता में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।



