गोड्डा

पति से झगड़ा, फिर गुमशुदगी,  अब कुएं से मिली विवाहिता की लाश…!

- रहस्यमय हालात में मिली काजल कुमारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
– मौत ने उठाए कई सवाल, जांच में जुटी पुलिस 
गोड्डा। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महागामा थाना क्षेत्र के बागजोरी गांव में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब घर के पीछे बने कुएं से एक महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान काजल कुमारी के रूप में हुई है, जो 5 नवंबर से लापता थी। मिली जानकारी के मुताबिक काजल का अपने पति मिथुन भगत से झगड़ा हुआ था। मिथुन के अनुसार, वह अपनी मां को छोड़ने गया था और जब वापस लौटा तो पत्नी नाराज थी। दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद काजल घर से चली गई। परिजनों ने उसे कई जगह ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गांववालों ने घर के पीछे बने कुएं में शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही महागामा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल, एएसआई रोमा कुमारी एंव पुलिस बल  मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि काजल की शादी साल 2023 में मिथुन भगत से हुई थी। दंपति का एक साल का छोटा बच्चा भी है। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या काजल ने खुद अपनी जान दी या किसी ने उसे मौत के घाट उतारा दिया। पुलिस फिलहाल सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का रहस्य खुल सकेगा।
इधर, मामले की जानकारी देते हुए महागामा डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने कहा सुबह सूचना मिली कि एक महिला का शव कुएं में मिला है। शव को बाहर निकाल लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी में विवाद चलता था। महिला उसी समय से गायब थी। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके लिखित आवेदन के आधार पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी ने आगे कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और तथ्य और साक्ष्य मिलने पर महिला के पति के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button