हापुड़

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फर्जी डिग्री रैकेट मामले में संलिप्त मोनाड यूनिवर्सिटी पर की छापामार कार्यवाही…

काले धन की जांच के लिए चार ठिकानों पर पहुंची ईडी ....

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड (यूपी) – हापुड़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक विशेष टीम ने फर्जी डिग्री रैकेट मामले से जुड़े काले धन की जांच के लिए चार ठिकानों पर छापामार कार्यवाही की है । इसमें पिलखुवा स्थित मोनाड यूनिवर्सिटी भी शामिल है।

ईडी की छापेमारी की यह कार्यवाही  हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र में अर्जुन नगर निवासी सनी कश्यप, रेलवे रोड के इमरान और स्वर्ग आश्रम रोड पर एक अन्य आरोपी के ठिकानों पर एक साथ की गई ।

यह मामला मई 2025 में उत्तर प्रदेश एसटीएफ द्वारा मोनाड यूनिवर्सिटी के कैंपस से फर्जी मार्कशीट और डिग्री बरामद करने के बाद सामने आया था। एसटीएफ ने तब 1,372 फर्जी मार्कशीट और डिग्रियां , साथ ही 262 नकली प्रोविजनल और माइग्रेशन सर्टिफिकेट जब्त किए थे। इस मामले में यूनिवर्सिटी के चेयरमैन विजेंद्र सिंह हुड्डा, प्रो-चांसलर नितिन कुमार सिंह, सनी कश्यप, कुलदीप और संदीप कुमार सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। यह रैकेट ड्रॉपआउट छात्रों और नौकरी चाहने वालों को नकली दस्तावेज बेचकर करोड़ों रुपये की उगाही कर रहा था। गिरफ्तारियों के बाद हापुड के डीएम अभिषेक पांडे ने यूपी सरकार से यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द करने की सिफारिश भी की थी ।

ईडी की टीम ने सबसे पहले सनी कश्यप के अर्जुन नगर स्थित आवास पर तलाशी अभियान चलाया। एक अन्य टीम ने रेलवे रोड पर इमरान के ठिकाने और स्वर्ग आश्रम रोड पर तीसरे आरोपी के आवास पर दबिश दी । जबकि वहीं साथ में ही मोनार्क यूनिवर्सिटी कैंपस में भी गहन जांच की जा रही है।

ईडी के साथ तैनात सुरक्षा बलों ने मीडिया सहित किसी को भी जांच स्थलों के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार , ईडी की जांच टीम को फर्जी डिग्री की बिक्री से अर्जित अघोषित आय और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, ईडी अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button