खैरथल
92 वें दिन भी जारी रहा जिला बचाओं संघर्ष समिति का धरना
सरकार की ओर से आज तक नहीं ली गई खैर-खबर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : खैरथल-तिजारा जिले का नाम परिवर्तन करने एवं मुख्यालय को अन्यत्र ले जाने की आशंका के चलते जिला बचाओ संघर्ष समिति द्वारा दिए जा रहा धरना 92 वें दिन भी जारी रहा,
खैरथल -तिजारा के लोगों द्वारा खैरथल मे किया गया यह लम्बे समय चलने वाला धरना-प्रदर्शन है अलवर जिले मे भी कोई धरना इतना लम्बे समय तक नही चला है
धरने पर गिरीश लोढ़ा ने बताया संघर्ष के 92 दिन हो गये मगर दुख इस बात का है कि सरकार की ओर से आज तक जनता की कोई खैर-खबर नही ली गई है ना सत्ताधारी पार्टी के किसी नेता,पदाधिकारी ने कोई पहल की है कोई सरकार इतनी संवेदनहीन कैसे हो सकती और वो जनप्रतिनिधि जो खैरथल जिले के वोट से ही माननीय बने है क्या उनकी कोई जुम्मेवारी नहीं लोगो ने बताया हम थकने वाले नही जब तक हमारी मांग पर स्पष्टीकरण नहीं आता संघर्ष जारी रहेगा
गुरूवार को धरने पर विधायक दीपचंद खैरिया,गिरीश डाटा,सर्वेश गुप्ता, शिवचरण गुप्ता ,मनोज कोस्तानी, ,श्यामलाल शर्मा, कृष्ण चौधरी, विक्की चौधरी,रामचंदर कामरेड,दीपक चौधरी,गिरीश लोढ़ा, महेंद्र जांगिड़, वीर सिंह ढ़िल्लन, महेश नाटानी ,प्रहलाद गुप्ता,
नारायण छंगानी,मोहित गुर्जर,रुपेश कुमार,हिमांशु जांगिड़, योगेश गुर्जर,दीपक चौधरी ,वीरेंद्र, साहिल चौधरी ,गौरी शंकर,जसवंत आर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे



