दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज के छात्र ने प्रदेश में पाया पहला स्थान
कॉलेज प्रशासन ने किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली ; रिठौरा थाना हाफिजगंज के कस्बा रिठौरा स्थित दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले ग्यारहवीं के छात्र मोहम्मद आमिर ने प्रयागराज में आयोजित हुई प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 3000 मीटर लंबी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर कालेज तथा जिले का नाम रोशन किया है।विजयी छात्र वृहस्पतिवार को जब कालेज पहुंचा तो कालेज में पढ़ने वाले छात्र -छात्राओं ने उसे गोद में उठा कर खुशी जताई। प्रबंधक सुबोध कुमार,प्रधानाचार्य आशीष कुमार सिंह,कक्षाध्यापक डॉ हरमीत सिंह,खेल शिक्षक राजेश कुमार गंगवार, राजपाल सिंह, विष्णु कुमार चौहान,डॉ सर्वेश कुमार,सुरेश कुमार, रघुवीर सरन, गिरजेश कुमारी,सिद्दी सिंह, वंदना यादव ने संयुक्त रूप से छात्र को गोल्ड मेडल,ग्यारह सौ का चेक,खेल किड देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर छात्र की आंखों में ख़ुशी के आंसू छलक उठे, छात्र ने साथी विद्यार्थियों से आग्रह किया आप सब भी पढ़ाई के साथ -साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में लगातार हिस्सा लें। प्रबंधक सुबोध कुमार ने कहा प्रधानाचार्य,खेल शिक्षक एवं विद्यार्थी की लगन ने संस्था का नाम रोशन किया है।सब बधाई के पात्र हैं। प्रधानाचार्य आशीष कुमार सिंह ने कहा जीवन में एकाग्र मन से जो पढ़ाई एवं अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर सफल होता है।वह न केवल संस्था,समाज,देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। छात्र आमिर एक किसान सगीर मोहम्मद,गृहणी मां रेशमा बी की तीन बेटे एवं दो बेटियों में चौथे नंबर का है। इनके बड़े भाई मोहम्मद अलीम ने भी इसी कालेज में पढ़ाई की और खेल कोटे से पुलिस विभाग में लखनऊ में कार्यरत है।इस मौके पर रामसिंह, लोकेश कुमार, कमलदीप सक्सेना, रमेश कुमार, रावेन्द्र कुमार,ब्रजेश शर्मा,वरूण वर्मा, जयदीप गंगवार,अविराम गुप्ता, आकाश गंगवार सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।

