भोपाल

एमपी सूबेदार शीघ्रलेखक एवं सहायक उप निरीक्षक भर्ती के एडमिट कार्ड 5 दिसंबर तक जारी हो सकते

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भोपाल : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल सूबेदार शीघ्रलेखक एवं सहायक उप निरीक्षक भर्ती के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर सकता है इस भर्ती के तहत 500 पदों को भर्ती  होगी और इसकी परीक्षा 10 दिसंबर 2025 से शुरू होगी इस भर्ती की ऑनलाइन प्रक्रिया 17 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक थी अब इसके एडमिट कार्ड जारी होने है सूत्रों की माने तो इसके एडमिट कार्ड 5 दिसंबर तक जारी हो सकते हैं आपको बता दें प्रथम चरण में ऑनलाईन परीक्षा होगी परीक्षा में हिंदी भाषा में बहुविकल्पीय प्रश्न होगे अवधि 2 घंटे  रहेगी और 100 प्रश्न रहेंगे सही उत्तर के लिये +1 अंक दिए जाएंगे  जिन प्रश्नों के उत्तर के प्रयास नहीं किए गए या उत्तर गलत हैं, उनके लिये कोई अंक नहीं काटा जाएगा प्रथम चरण लिखित परीक्षा के कट-ऑफ Percentile के आधार पर, वर्टिकल श्रेणी के विज्ञापित पदों केविरुद्ध, सात गुना अभ्यर्थियों को प्रायोगिक परीक्षा के लिये चुना जाएगा प्रथम चरण की परीक्षा में कट-ऑफ़ के बराबर Percentile प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को व्दितीय चरण के लिए बुलाया जाएगा, भले ही कुल संख्या विज्ञापित रिक्तियों की सात गुना से अधिक हो
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button