जालौन

काशीपुरा में प्रतिभाओं का सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

ड्रॉ भीम राव अम्बेडकर जंयती पर आयोजित किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन : विकासखंड जालौन के ग्राम पंचायत काशीपुरा में यूथ एसोसिएशन ऑफ काशीपुरा के तत्वावधान में डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के परीक्षा परिणाम का वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन प्राथमिक विद्यालय काशीपुरा परिसर में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ हुई, जिसके पश्चात डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद बुद्ध वंदना का आयोजन किया गया, जो एडवोकेट सुरेंद्र पाल सिंह द्वारा संपन्न कराई गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
ज्ञात हो कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 5 अप्रैल 2026 को किया गया था, जिसका परीक्षा परिणाम 14 अप्रैल 2026 को अंबेडकर जयंती के अवसर पर घोषित किया गया। प्रतियोगिता में आशु (देवरी) ने प्रथम स्थान, गुनगुन (गोकलपुर) ने द्वितीय स्थान तथा जिगर (भदवा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए गए, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को साइकिल, द्वितीय स्थान पर मेज-कुर्सी तथा तृतीय स्थान पर पंखा देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन यूथ एसोसिएशन ऑफ काशीपुरा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया, जिसमें अध्यक्ष विवेक कुमार, कोषाध्यक्ष रोशन सिंह, महामंत्री अंकुर राज सहित सत्यम, नीलू, शशि, आयुष और जैनेंद्र वर्मा का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान अरविंद कुमार पटेल के साथ-साथ प्रधान पुष्पेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा मधु गुप्ता, अभिलाष एवं पूजा दीक्षित सहित अन्य गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत उपनिरीक्षक राम किशोर सिंह, कांस्टेबल महाराज सिंह एवं अंकुश कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button