कानपुर

डायबिटीज़ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

कानपुर : इटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन सनोफी के सीएसआर फंड की सहायता से वाई आर जी केयर फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के चार जिलों में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चला रहा है। यह अभियान विशेष रूप से बच्चों,उनके माता-पिता और समुदाय को डायबिटीज्ज और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित किया जाता है। आपको बता दें कि राजकीय हाई स्कूल बीरमऊ मे आयोजित कार्यशाला बैठक में कार्यक्रम की महत्ता और आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल बच्चों और परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने तथा समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही साथ बच्चों और समुदाय को डायबिटीज के लक्षण,बचाव के उपाय और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसी प्रकार का जागरूकता कार्यक्रम कानपुर शहर के अन्य ब्लॉकों में भी आयोजित किया जा रहा है इसका उद्देश्य है कि बच्चों के व्यवहार में सुधार,उनके माता-पिता और समुदाय को जागरूक करना और सभी में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आदतें विकसित करना है। यह पहल बिल्हौर और आसपास के समुदायों में दीर्घकालिक स्वास्थ्य जागरूकता और सुधार सुनिश्चित करने में सहायक साबित हो रही है। कार्यक्रम में कल्पना शुक्ला, संगीता,सत्येन्द्र सिंह,डॉ. रणजीत प्रताप सिंह,डॉ. मनोज कुमार, गरिमा जयसवाल,निधि यादव, संध्या,अभय यादव एवं वाई आर जी केयर संस्था के प्रतिनिधि हिमांशु पासवान भी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button